आयरन की कमी से शरीर में होती हैं 4 समस्याएं


By Arbaaj17, Nov 2024 10:55 AMnaidunia.com

आयरन एक पोषक तत्व माना जाता है, जिसकी शरीर को जरूरत पड़ती है। इसकी कमी होने से कई गंभीर बीमारियां पकड़ सकती है।

4 समस्याएं

शरीर में आयरन की कमी होने के संकेत पहले ही मिलने लगते है। आइए जानते हैं कि आयरन की कमी से कौन-सी 4 समस्याएं हो सकती है?

खून की कमी

आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की मात्रा कम होने लगती है। आयरन की मदद से ही शरीर में खून की पूर्ति होती है।

शारीरिक कमजोरी

शरीर में आयरन की कमी होने से आपको कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। आप पहले ऐसे किसी भी कार्य को फुर्ती से करने में सक्षम नहीं रहते है।

हार्ट की समस्याएं

आयरन का संबंध केवल खून से नहीं होता है बल्कि हार्ट से भी है। आयरन की कमी होने से हार्ट संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।

सिरदर्द की समस्या

शरीर में आयरन की कमी से खून दिमाग तक सही से नहीं पहुंच पाता है, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या शुरू हो सकती है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोटी में घी लगाकर खाने से मिलते हैं 5 फायदे