क्या गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है सेब का सिरका?


By Arbaaj14, Oct 2024 09:00 AMnaidunia.com

सेब का सिरका कई समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या सेब का सिरका गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है?

गठिया की समस्या

गठिया जोड़ों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें जोड़ों के आसपास दर्द और सूजन हो सकती है। दर्द शरीर के कई हिस्सों में हो सकती है।

सेब का सिरका और गठिया

कई लोगों के बीच यह प्रसिद्ध हैं कि सेब का सिरका गठिया की समस्या से राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?

नहीं है फायदेमंद

सेब का सिरका गठिया के समस्या से राहत दिला सकता है इसको लेकर अभी तक कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। लेकिन, इसका सेवन नुकसानदायक भी नहीं होता है।

डाइट का बना सकते है हिस्सा

ऐसे अभी कोई प्रमाण नहीं हैं कि सेब का सिरका पीने से गठिया के रोगियों को फायदा मिलता है, परंतु इसमें प्रचुर पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, इसको डाइट में शामिल किया जा सकता है।

अदरक की चाय पिएं

गठिया के रोगियों को अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। यह चाय काफी हद तक सूजन और दर्द को कम कर सकता है।

हल्दी वाला दूध

इसके साथ ही, गठिया के मरीज रोजाना हल्दी वाला दूध भी पी सकते है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है, जो सूजन और दर्द को कम करता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शहद के साथ न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान