वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। वास्तु के नियमों को फॉलो करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। आइए कैक्टस के पौधे के बारे में वास्तु के नियमों को जानते हैं।
वास्तु के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में रखना अशुभ होता है, क्योंकि ये एक कांटेदार पौधा है।
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे लगाने से पारिवारिक कलह पैदा होती हैं। इसलिए कैक्टस ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के कांटेदार पौधों को घर में नही लगाना चाहिए।
यदि आप घर में सजावट के लिए कैक्टस के पौधे को लगाना चाहते है तो इसको छत या खिड़की के पास रखा जा सकता है।
अगर घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए केवल कैक्टस का पौधा लगा रहे है तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए इससे नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
कैक्टस के पौधे को भूलकर भी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं।
अगर आपके घर में पारिवारिक समस्याएं होती हैं तो कैक्टस के पौधे को तांबे के बर्तन में पानी भरकर पूरे घर में घुमाएं। इससे पारिवारिक कलह दूर होगी।