गर्मियों के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीना किसे पसंद नहीं होता है। यह भीषण गर्मी में राहत देता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ठंडा पानी पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर में डिसबैलेंस की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि ठंडा पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
फ्रिज का पानी पीने से गले में खराश और बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। गर्मी में ठंडा-गर्म के कारण यह समस्या हो सकती है।
कई बार ज्यादा ठंडे पानी से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल ठंडा पानी पीने से सिर की नसों पर काफी गहरा असर पड़ता है, इससे साइनस की भी समस्या हो सकती है।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज की परेशानी हो सकती है। जिसे कब्ज की परेशानी रहती हो उसे ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है।
ठंडा पानी पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और वायरल इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आने के चांस बढ़ते हैं।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने के हैं शौकीन? पड़ सकते हैं लेने के देने। लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduia.com के साथ