क्या ब्रश के तुरंत बाद चाय पीना है नुकसानदेह?


By Anurag Mishra19, Sep 2025 03:21 PMnaidunia.com

ब्रश करने के तुरंत बाद चाय या पानी पीना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। यह एनामेल को कमजोर करता है, फ्लोराइड हटाता है और दांतों पर दाग छोड़ सकता है। सही आदत अपनाएं और मुस्कान सुरक्षित रखें।

एनोमल परत होती है कमजोर

ब्रश के बाद दांतों की एनामेल परत थोड़ी कमजोर होती है। ऐसे में चाय या कॉफी का एसिडिक असर नुकसान पहुंचा सकता है।

फ्लोराइड को पहुंचाती है नुकसान

पानी या गरम पेय दांतों पर मौजूद फ्लोराइड को जल्दी धो देता है। इससे ब्रशिंग का फायदा कम हो जाता है।

चाय से दांत होते हैं गंदे

चाय में मौजूद टैनिन्स दांतों पर दाग छोड़ सकते हैं। ब्रश के तुरंत बाद पीने से दांत पीले होने का खतरा बढ़ जाता है।

पेट में कीडे़ होने पर शरीर में क्या होता है?