खराब खानपान से व्यक्ति ब्लड प्रेशर का शिकार होता है। यह शरीर से जुड़ी एक गंभीर और खतरनाक समस्या है, जिसको खानपान से रोका जा सकता है।
ब्लड प्रेशर खानपान से जुड़ी समस्या है। ऐसे में गलत चीजों का खानपान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्म दूध का सेवन करना चाहिए की नहीं?
सेहत के लिए दूध का सेवन काफी जरूर माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गर्म दूध पीने से परहेज करना चाहिए। गर्म दूध पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का रोगी है, तो गर्म दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्म दूध पीने से अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गर्म दूध न पीकर ठंडा दूध पीना चाहिए। ठंडा दूध पीने से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में अनाज, फल, सब्जियां, और ताजी चीजें शामिल करें। हेल्दी खानपान से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ