कुछ चीजें लोगों को रोजाना नहीं दिखती हैं। ऐसे में उनको देखने के शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि रास्ते में गिलहरी दिखना शुभ होता है या अशुभ?
हिंदू धर्म के अनुसार, रास्ते में गिलहरी दिखना शुभ माना जाता है। गिलहरी दिखना कई चीजों का संकेत भी माना जाता है।
अगर किसी को रास्ते में गिलहरी दिखाई दी है, तो यह इस ओर इशारा माना जाता हैं कि आपसे धन की देवी मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न है।
रास्ते में गिलहरी दिखना इसलिए भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन प्राप्ति का संकेत होता है यानी आपको भविष्य में धन मिलने वाला है।
अगर किसी शादीशुदा इंसान को रास्ते में गिलहरी दिखा है, तो यह संतान प्राप्ति का संकेत हो सकता है। जल्दी उन्हें संतान की प्राप्ति होने वाली है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में गिलहरी देखने का अर्थ घर में खुशियों का आगमन भी माना जाता है। यह किसी शुभ समाचार का मिलना हो सकता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।