अक्सर लोग घर में छिपकली देखकर डर जाते हैं, लेकिन कभी-कभी अचानक शरीर पर छिपकली गिर जाती है, जिसका संकेत शुभ या अशुभ दोनों होते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर पर छिपकली गिरना शुभ है या अशुभ-
सिर पर छिपकली गिरती है, तो इसे शुभ माना जाता है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सरकारी कामों में लाभ होने की संभावना रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
अगर इंसान के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है, तो इससे उस व्यक्ति की आयु बढ़ती है। छिपकली अचानक गिरती है, तो धन मिलने की संभावना रहती है।
अगर सोते समय आंखों पर छिपकली गिर जाती है, तो यह शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ होता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
कमर पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे राजा महाराजा वाली जिंदगी जीने के मिलती है और घोड़े, हाथी की सवारी करने को मिलती है।
महिलाओं के बाएं हाथ पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है। इससे आने वाले दिनों में महिला को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है या कोई अशुभ सूचना मिल सकती है।
छिपकली पीठ पर गिरना अशुभ माना जाता है, इससे बुद्धि का नाश होता है। इससे अशुभ समाचार मिल सकता है या आपको मृत्यु का आभास हो सकता है।
बाएं पैर पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी। साथ ही, इससे व्यापार की तरक्की रुक सकती है और धन का नाश हो सकता है।
इन कारणों से शरीर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ दोनों है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM