बगैर प्यास के पानी पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक


By Sahil07, Jul 2023 02:04 PMnaidunia.com

पानी

हर कोई जानता है कि पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको हैरानी होगी कि बगैर प्यास पानी पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

पानी पीना जरूरी

बॉडी को फिट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इतना ही नहीं, हर किसी के शरीर के लिए पानी सबसे जरूरी तत्व में से एक है।

प्यास के बगैर पानी

हमारे शरीर को जब पानी की आवश्यकता होती है, तब हमें प्यास के जरिए इसका संदेश मिलता है। बगैर प्यार के पानी पीने से दिमाग कंफ्यूज हो जाता है।

पचा पाना मुश्किल

हमारी बॉडी के लिए बिना प्यास के पानी को पचा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इससे शरीर के बीमार होने की संभावनाएं भी पैदा हो जाती है।

हाइपोनेट्रिमिया

अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो इससे हाइपोनेट्रिमिया की समस्या खड़ी हो सकती है। यह ऐसी स्थिती होती है, जिसमें खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है।

शरीर का नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी को भी जबरदस्ती पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को किसी भी प्रकार का फायदा मिलने की जगह नुकसान हो सकता है।

ये लोग पिएं खूब पानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किडनी स्टोन की बीमारी का सामना कर रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे किडनी स्टोन को यूरिन के जरिए बाहर निकाला जा सकता है।

सही तरीका

गर्मियों के समय में खासकर बगैर प्यास के पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हमेशा पानी थोड़ा-थोड़ा करके ही पीना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर को एनर्जी से भर देंगे ये विटामिन-H से भरपूर फूड्स