वास्तु शास्त्र के हिसाब से पेड़ पौधे का अधिक महत्व मानव जीवन के लिए होता है। दरअसल, ऐसी मान्यता है कि घर के अंदर पेड़ पौधों को लगाने से सुख समृद्धि आती है।
हालांकि, पेड़ पौधों को लगाने के लिए भी विशेष नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करना मनुष्य का कर्तव्य बनता है। जिन्हें मानने से धन संपन्नता में वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र की सलाह मानें तो कुछ पेड़ एवं पौधों के बारे में यह बताया गया है कि कई पेड़ पौधों को घर में लगाने से शुभ फल मिलते हैं, तो कई से अशुभ।
इन्हीं पौधों में एक नींबू का पौधा होता है जिसे घर में लगाने के लिए मनाही होती है। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि क्यों यह फलदार पौधा घर में नहीं लगा सकते हैं?
वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है और इससे अमंगल कार्य होते हैं।
यह एक बहुत बड़ा कारण है कि नींबू का फलदार पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति और नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में नींबू का पौधा लगाने से वास्तु दोष लगता है। इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में कड़वाहट पैदा होने लगती है।
हालांकि, इसे आप घर के अंदर न लगाकर थोड़ी दूरी पर लगा सकते हैं। यदि आपके घर में नींबू का पौधा है तो अतिशीघ्र ही उसे निकाल दें। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।