घर में उल्लू की तस्वीर रखना कितना सही? जानें


By Shivansh Shekhar07, Nov 2023 04:45 PMnaidunia.com

घर का निर्माण

अधिकांश लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के हिसाब से करते हैं। वास्तु के नियमों के पालन किए बिना एक ईंट भी वो नहीं लगवाते हैं।

चीजों को रखना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजें अशुभ भी मानी जाती है।

उल्लू की तस्वीर

वहीं कुछ लोगों के मन में उल्लू की तस्वीर को लेकर सवाल चलते रहते हैं कि क्या उल्लू की फोटो रखना शुभ है या नहीं।

मां लक्ष्मी का प्रतीक

उल्लू एक पक्षी होने के नाते धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक भी मानी जाती है। उल्लू की फोटो या मूर्ति रखने से माता प्रसन्न होती हैं।

वास्तु के नियम

हालांकि यह तभी संभव है जब उल्लू की तस्वीर वास्तु शास्त्र के हिसाब से रखा जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर या ऑफिस में उल्लू रखना कितना सही है।

वास्तु के नियम

हालांकि यह तभी संभव है जब उल्लू की तस्वीर वास्तु शास्त्र के हिसाब से रखा जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर या ऑफिस में उल्लू रखना कितना सही है।

पूजा या पढ़ाई रूम

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में उल्लू की फोटो या मूर्ति रखने के लिए हमेशा पूजा या पढ़ाई रूम का इस्तेमाल करें। यहां पर तस्वीर लगाना शुभ माना गया है।

दरवाजे की ओर मुख

आप यदि चाहें तो उल्लू को ऐसी जगह रख सकते हैं जहां से उल्लू की नजर घर के कोने कोने पर पड़े। दरवाजे की ओर मुख होना शुभ होता है।

ऑफिस में उल्लू

उल्लू को ऑफिस में रखना शुभ माना गया है। वास्तु के हिसाब से ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Dhanteras Upay: सोई किस्मत जगा देंगे धनतेरस के चमत्कारी उपाय