बादाम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
बादाम को भिगोकर खाने से इसे डाइजेस्ट करना आसान होता है। साथ ही इसे भिगोकर खाने से इससे मिलने वाले फायदे भी दोगुने हो जाते हैं।
बादाम को भिगोते समय अक्सर लोगों के मन में यहीं सवाल रहता है कि इसे कितनी देर के लिए भिगोएं। साथ ही भीगे हुए बादाम को खाने से क्या लाभ मिलते हैं।
गर्मियों में बादाम को खाने से पहले यह जरूरी है कि आप इसे कम से कम 8- 10 घंटे भिगोकर खाएं। ऐसा करने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड आसानी से ब्रेक हो जाते हैं।
भीगे हुए बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट साफ रखने में मदद करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।
बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मेमोरी को शार्प करता है और इससे एकाग्रता बढ़ती है।
गर्मियों में रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम के छिलके को हटा कर उसका सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 बादाम खाना काफी होता है।
गर्मियों में इतनी देर भिगोकर खाएं बादाम, मिलेंगे कई फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com