हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। क्योंकि इन पेड़ों में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में नीम के पेड़ को मंगल देव और हनुमान जी का पेड़ माना जाता है, जिसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में नीम के पेड़ लगाने से किस प्रकार दोषों से मुक्ति मिलती है-
घर में नीम का पेड़ लगाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही, पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है। वहीं हवन में नीम की लकड़ियों का प्रयोग करने से शनि की शांति होती है।
अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ लगाएं। इस पेड़ की सेवा करने से जीवन में कभी भी अमंगल नहीं होगा और मंगल दोष दूर हो जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ की लकड़ियों से हवन करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख-शांति आती है।
नीम की पत्तियों से घर में धुआं करने से नकारात्मक या या बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस पेड़ से राहु की दशा के साथ ही शनि की दशा को भी दूर करता है। वहीं इसके पत्तों का जल निकालकर पानी में मिलाकर नहाने से कुंडली में केतु ग्रह शांत होता है।
इस पेड़ में मां दुर्गा का वास माना जाता है। दक्षिण भारत में दुर्गा पूजन के लिए नीम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। मां दुर्गा को नीम के पत्ते चढ़ाना शुभ माना जाता है।
इस प्रकार घर में नीम के पेड़ लगाने से दोषों से मुक्ति मिलती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM