कई बार लोगों को सड़क से गिरे हुए रुपए, पैसे और ज्वैलरी मिल जाती हैं। आइए जानते हैं सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलने पर आपको क्या करना चाहिए?
ज्योतिष के अनुसार सड़क पर गिरे पैसे उठाना आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता हैं। इसलिए सड़क पर पड़े हुए पैसों को उठाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अकसर लोग शवयात्रा के पीछे सिक्के गिराते हुए चलते हैं। ऐसे में उन्हें उठाना अशुभ माना जाता हैं।
बारात या शोभायात्रा के मौके पर फेंके जाने वाले सिक्कों को उठाने में कोई बुराई नहीं होती हैं।
ज्योतिष के मुताबिक अगर आपको कोई भी चीज गिरी हुई मिलती हैं तो उसका उपयोग आपको नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर चोरी का दोष भी लग सकता हैं।
अगर आपको सड़क पर गिरी बड़ी नोट या नोटों की गड्डी मिलती हैं तो उसके इस्तेमाल से पहले उसके मालिक को ढूंढना चाहिए।
ज्यादा गिरे हुए पैसे मिलने पर अगर आपको उसका मालिक नहीं मिलता है तो पैसे के कुछ हिस्सें को भगवान को दान करके आप उसका उपयोग कर सकते हैं।
सोना-चांदी या कोई भी कीमती समान सड़क पर गिरा मिले तो उसका उपयोग करने के बजाय उसकी रक्षा करनी चाहिए।