क्या घर में खरगोश पालना शुभ माना जाता है?


By Ayushi Singh23, Sep 2024 11:53 AMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने घर में जानवर पालते हैं, जिसमें से कुछ को पालना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है और खुशहाली भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि क्या घर में खरगोश पालना शुभ माना जाता है-

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

खरगोश पालने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे सुख-शांति भी बनी रहती है।

आती है खुशहाली

घर में खरगोश पालने से जीवन में खुशहाली आती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है और परिवार में आपसी प्रेम भी बढ़ता हैं।

माना जाता है प्रतीक

खरगोश को माता लक्ष्मी,धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पालने से जीवन में कई प्रकार के लाभ भी होते हैं।

दूर होता है तनाव

अगर जीवन में तनाव का सामना कर रहे है,तो घर में खरगोश पालने से सारे तनाव दूर होते हैं और मानसिक शांति भी मिलती है।

राहु का प्रभाव होता है कम

जिन लोगों के कुंडली में राहु का प्रभाव ज्यादा है, उन लोगों को घर में खरगोश पालना चाहिए। इससे कुंडली में राहु का प्रभाव कम होता है।

दूर होती है बाधाएं

अगर जीवन में किसी काम में बाधा आ रही है,तो घर में खरगोश पालने से सारी बाधा दूर होती है और इससे जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

हां, घर में खरगोश पालना शुभ माना जाता है?। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात को कपूर जलाने के विशेष लाभ