ज्यादातर लोग नाश्ते में पोहा खाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन समेत कई अन्य विटामिन होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान लोग डाइट में भी कई तरह के बदलाव करते हैं। पोहा को लेकर लोगों के मन में सवाल होता है कि इसे खाने से क्या वजन कम होता है या नहीं।
पोहा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। नियमित पोहा खाने से पाचन शक्ति में सुधार होता है।
वजन बढ़ने के पीछे मुख्य कारण ओवरईटिंग है। पोहा खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप अनहेल्दी चीजों को खाने से भी बच पाएंगे।
पोहा में कैलोरी कम होती है। वेट लॉस जर्नी के दौरान इसका सेवन करने से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
पेट की लटकती चर्बी से लोग परेशान रहते हैं। पोहा को डाइट में शामिल करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है और एक्स्ट्रा चर्बी भी शरीर में स्टोर नहीं होगी।
पोहे को ज्यादातर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, आप भूख लगने पर शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पोहा खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी बचना चाहिए।