शरीर के लिए विटामिन बी12 काफी ज्यादा महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने वाला विटामिन होता है। इसके अलावा दिमाग भी मजबूत होता है।
बॉडी में आपके यदि विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो उससे चक्कर आना, कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा दिमागी दिक्कतें आ सकती है।
बॉडी में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना बेहद ही जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए दलिया का सेवन काफी असरदार हो सकता है।
दलिया एक ऐसा खाने वाला आइटम है, जिसे आमतौर पर ओट्स, टूटे हुए गेहूं के रुप में जाना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसके ऊपर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फोर्टीफाइड दलिया फायदेमंद होता है। इस अलग प्रकार की दलिया में विटामिन बी12 की कमी पूरी करने की काबिलियत है।
चीनी की जगह नमक का दलिया खाना अच्छा माना जाता है। आपको यह प्रयास भी करना चाहिए कि ज्यादा नमक की मात्रा न खाएं।
दलिया का सेवन आपको ब्रेकफास्ट में करना चाहिए। इस समय इसका फायदा ज्यादा मिलता है। इससे आपकी हेल्थ सही रहेगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।