आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक आम बात बन चुका है। यह काफी गंभीर साबित हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है, जो बॉडी में स्वस्थ कोशिकाओं के लिए जरूरी होता है। लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है।
नसों में जमने के चलते यह ब्लॉक होने लगता है। इसकी वजह से हार्ट स्ट्रोक, अटैक जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा कई घरेलू नुस्खे इसमें काम आ सकते हैं।
क्या आप यह जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी सब्जियां मौजूद हैं जो कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम कर सकती हैं। ऐसे में एक जूस आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए टमाटर का जूस बेहद ही कारगर हो सकता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
टमाटर के जूस में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह ऑक्सीकरण की भी रोकता है।
ये ही नहीं टमाटर का जूस ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।