शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों को बढ़ाने और रिकवर करने में सहायक है। इसलिए, आज हम आपको एक ऐसी दाल बताएंगे, जो प्रोटीन से भरपूर है-
शाकाहारी लोगों के शरीर में अक्सर प्रोटीन की कमी हो जाती है। ऐसे में इस दाल का सेवन करने से प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है।
प्रोटीन आमतौर पर शरीर में मांसपेशियों को बढ़ाने, रिकवर करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायता करता है।
तुअर दाल में प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन, फोलेट, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। जिसके कारण शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।
रोजाना तुअर दाल का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में सहायता मिल सकती है।
तुअर दाल में कैल्शियम की मात्रा होती है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकती है।
अगर आपको तुअर दाल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com