खाना पकाने और उसके स्वाद को बढ़ाने में तेल अहम भूमिका आदा करता है। किसी भी खाने को बनाने से पहले तेल को डाला जाता है। इसके लिए कुछ लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घी यूज करते हैं।
सेहत के लिए कुछ तेलों का इस्तेमाल अच्छा नहीं होता है। इसलिए खाने के लिए तेल चुनते समय आपको सतर्क रहना चाहिए। आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि खाना बनाते समय किन तेलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मक्के के तेल का है। इस तेल के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों के डाइट में इस तेल को शामिल करने से पेट में जलन, वेट गेन और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है।
सोयाबीन के तेल को सोयाबीन के पौधे के बीज से निकाला जाता है। इसके तेल से बना खाना खाने से डायबिटीज और वेट गेन की समस्या हो सकती है।
राइस ब्रैन ऑयल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो इससे गैस और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
सेहत के लिए कैनोला तेल सामान्य तौर पर खाना पकाने और फूड प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है, लेकिन इसके इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का खतरा बढ़ता है।
सूरजमुखी का तेल दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ अध्ययनों में यह पता चला है कि ये जहरीले यौगिकों को छोड़ता है। इसलिए इस तेल के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।
सेहत के लिए खतरनाक हैं ये 5 तेल, गलती से भी न करें इस्तेमाल। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com