अगर आप नहाते समय आपको पेशाब आता है, तो आइए जानते हैं कि क्या नहाते समय पेशाब करना कोई बीमारी है?
पेशाब आना नेचुरल है, लेकिन नहाते समय पेशाब आना कई लोगों को समस्या लगती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
नहाते समय पेशाब आना आम बात है। यह किसी बड़ी समस्या का लक्षण नहीं माना जाता है। अधिकतर लोगों को नहाते समय पेशाब आता है।
नहाने के दौरान पेशाब इसलिए आता है, क्योंकि जब शरीर पर पानी पड़ता है, तो मानसिक आराम मिलता है, जिसके कारण पेशाब आ जाता है।
नहाने के समय कभी-कभार पेशाब आना आम बात है, लेकिन बार-बार आना यूरिन इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है।
कभी-कभी पेशाब करने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन नहाते समय बार-बार पेशाब करने से ब्लैडर की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।