अनानास चेहरे पर कैसे लगाएं?


By Prakhar Pandey07, Dec 2023 08:58 AMnaidunia.com

स्किन और हेल्थ

पाइनएप्पल या अनानास स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते है स्किन के लिए अनानास के फायदों के बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर अनानास

अनानास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है। फेस पर यह कोलेजन की पूर्ति करता है।

स्किन को रखता है हाइड्रेट

अनानास से आप कई प्रकार के फेस मास्क बना सकते है। स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ यह मॉइश्चराइज भी करता है। सर्दियों में अनानास से बने फेस पैक चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

दूध, मुल्तानी मिट्टी और अनानास

4 चम्मच अनानास के पेस्ट में भींगी हुई मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। फेस सूखने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

डार्क स्पॉट और चमक

दूध चेहरे से डार्क स्पॉट हटाने में मदद करता है और अनानास और शहद चेहरे के ग्लो को बढ़ाता है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन हाइड्रेट भी होती है।

गुलाब जल, बेसन और अनानास

2 चम्मच गुलाब जल में 4 चम्मच अनानास का पेस्ट मिलाएं। इसे अच्छी तरह से घोलकर स्किन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दे। थोड़े समय बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

निकल जाएगी जमी गंदगी

स्किन पर बेसन लगाने से जमी हुई गंदगी निकल जाएगी। वहीं, अनानास और गुलाब जल हाइड्रेशन में मदद करते है। इस पेस्ट को लगाने से स्किन चमकदार बनेगी।

पपीता और अनानास

अनानास और पपीता मिलाकर पेस्ट बनाएं और थोड़ा-सा जोजोबा ऑयल मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से फेस को धो लें। इससे स्किन पर ग्लो आएगा। स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेकर ही कोई कदम उठाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रेकफास्ट में न खाएं ये चीजें, आ सकता है हार्ट अटैक