बवासीर वालों के फायदेमंद है इसबगोल, जानें खाने का तरीका


By Arbaaj15, Mar 2025 11:51 AMnaidunia.com

कई चीजों में ऐसे गुण होते हैं, जो बवासीर में फायदेमंद हो सकते हैं। उन्ही में से एक इसबगोल है। इसका सेवन बवासीर वालों के लिए अमृत माना जाता है।

बवासीर की समस्या

बवासीर एक दर्दनाक समस्या है, जो कब्ज और ज्यादा जोर लगाने से होती है। बवासीर गुदा और मलाशय के आसपास की नसों में सूजन और फूलने की समस्या है।

बवासीर में इसबगोल के फायदे

अगर आप बवासीर के मरीज हैं, तो इसबगोल का सेवन करना चाहिए। इसका सही से सेवन करने से आराम मिल सकता है।

बवासीर में खून

कई बवासीर के मरीजों को मल त्याग के समय खून आने की समस्या होती है। इसे कम करने में इसबगोल फायदेमंद हो सकता है।

पाचन रहता है ठीक

इसबगोल का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है, क्योंकि इसमें हाई फाइबर पाया जाता है। पाचन ठीक रहने से बवासीर में काफी आराम मिलता है।

इसबगोल खाने का तरीका

इसबगोल खाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच इसबगोल की भूसी लें और उसे अच्छे से मिलाकर लें। अब इसका सेवन करें।

इसबगोल का सही समय

बवासीर के मरीजों को इसबगोल का सेवन सही समय पर करना चाहिए। आप रात को सोने से थोड़ी देर पहले इसबगोल की भूसी का सेवन करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पिप्पली और लौंग खाने से क्या होता है?