हिंदू धर्म में इस त्योहार का काफी विशेष महत्व माना जाता है। इस साल भारत में 12 नवंबर को दिवाली का शुभ त्योहार मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन घर में विशेष पूजा होती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को पूजा जाता है।
मान्यताओं के अनुसार दीवाली के शुभ अवसर पर अगर कुछ चीजें दिख जाए, तो समझ लो धन की वर्षा होने वाली है।
आमतौर पर लोग घरों में बिल्ल को शौक के तौर पर पालते है, लेकिन दिवाली के दिन घर में अचानक बिल्ली आ जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन बिल्ली के दिखने का संकेत होता है कि जल्द ही आपको कोई अटका हुआ धन मिलने वाला है।
इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसे आप किसी बिल्ली को दिवाली के अवसर पर दिखाई देते है, तो मां लक्ष्मी का घर में आगमन तय माना जाता है।
अगर आपने इस दिन केसरी रंग की गाय माता को देखा लिया, तो इसका अर्थ है कि घर में सुख-समृद्धि का संकेत है।
दिवाली के दिन उल्लू का दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उल्लू का दिखना धन में बढ़ोतरी का संकेत होता है।