घर की छत पर कभी न रखें ये चीजें, वरना होगी पैसों की तंगी


By Ekta Sharma09, Apr 2023 05:15 PMnaidunia.com

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु दोष के अंतर्गत बहुत सी चीजें आती हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं।

बेकार वस्तुएं

घर की छत पर रखा हुआ बेकार सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमें घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए।

टूटे गमले

घर की छत पर लोगों को बागवानी करने का शौक होता है। ऐसे घर की छत पर गमले होना आम बात है। वास्तु के मुताबिक टूटे गमले घर में रखना शुभ नहीं होता। यह घर में तकरार उत्पन्न करता है।

जंग लगा लोहा

यदि आपके घर की छत पर लोहे का कुछ भी सामान रखा है, तो उसे वहां से हटा दें। वास्तु के अनुसार छत पर जंग लगा हुआ लोहा या सामान पड़ा होना भी अशुभ माना जाता है।

बांस

लोग जब घर का काम करते हैं, तो बची हुई बांस बल्लियां घर की छत पर रखवा देते है। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से जीवन में कई बड़ी परेशनियां उत्पन्न हो सकती हैं।

सूखे पत्ते

घर की छत पर गमले पर लगाए गए पेड़ों से जो पत्ते गिरते हैं, तो उन्हें साफ करना जरूरी होता है। अगर छत पर पत्ते जमा हो गए हैं, तो ये आपकी आर्थिक तरक्की मेंन बाढ़ उत्पन्न करता है।

झाड़ू

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्सर छत की सफाई के बाद लोग झाड़ू को छत पर ऐसे ही रख देते हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

इस तरह न रखें अपना घर, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी