बेजान स्किन में जान फूंक देंगी Jhanvi Kapoor का ये स्किन केयर सीक्रेट


By Ritesh Mishra21, May 2025 12:22 PMnaidunia.com

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का स्किन केयर रूटीन जानने में फैंस अक्सर दिलचस्पी रखते हैं।

जान्हवी कपूर जैसी स्किन कैसे पाएं?

एक्ट्रेस अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन में डीआईवाई हैक्स को शामिल करती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि इससे तुरंत चमकती और हाइड्रेट स्किन मिलने में मदद मिलती है।

जाह्नवी कपूर ग्लोइंग स्किन केयर सीक्रेट

अगर आप भी अभिनेत्री की स्किन केयर रूटीन को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको उनके द्वारा शेयर की गई स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे।

इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

अभिनेत्री ने यूट्यूब पर खुश मैग को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने डीआईवाई स्किन केयर स्क्रेट को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने तीन आसान घरेलू उपाय बताएं हैं।

स्किन पर भाप लेना

जाह्नवी कपूर ने बताया कि वो स्किन पर भाप लेना काफी पसंद करती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस सबसे पहले स्किन को पानी से धोने के बाद एक कटोरे में गर्म पानी रखकर चेहरे पर तीन मिनट तक लिए भाप लेती हैं।

डीआईवाई हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल

स्किन को डाइडैट रखने के लिए एक्ट्रेस डीआईवाई हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही, एक चम्मच मसला हुआ केला और शहद मिलाकर लगाना पसंद करती हैं।

आंखों के लिए बादाम का तेल

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान अपने आई केयर को भी शेयर किया। आंखों की देखभाल के लिए अभिनेत्री बादाम का तेल लगाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर आंखों के नीचे लगाती हूँ। यह स्किन के लिए आरामदायक होता है।

बेजान स्किन में जान फूंक देंगी Jhanvi Kapoor का ये स्किन केयर सीक्रट। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कमर की नस चढ़ने पर जरूर करें ये 5 काम