जाह्नवी कपूर शायद इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर रही है। आइए जानते है जाह्नवी की आने वाली 4 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
अपनी मेहनत और लगन से जाह्नवी ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग स्किल्स और लगन के चलते इस समय 10 से अधिक फिल्में कर रही है।
2023 में जाह्नवी कपूर सिर्फ बवाल फिल्म में नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और जन गण मन में कैमियो रोल प्ले किया था। जाह्नवी की बवाल को लोगों ने काफी पसंद किया था।
जाह्नवी इस समय करीब 13 नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्मों में जूनियर एनटीआर, वरुण धवन समेत अन्य सितारों के साथ नजर आने वाली है।
शरन शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में होंगे।
कोरातला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा पार्ट: 1 एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा होने वाली है। इस फिल्म में जाह्नवी अपने करियर में पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में जान्हवी कपूर, वरुण धवन और मनोज जोशी लीड भूमिका में होंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
दोस्ताना की अगली इन्सटालमेंट भी प्रोडक्शन मं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इस समय प्रोडक्शन में है और साल 2024 के अंत या साल 2025 में इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की जा सकती है।
अगर जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ