जन्माष्टमी के दिन मेन गेट पर दीपक जलाने से क्या होता है?


By Sahil26, Aug 2024 11:51 AMnaidunia.com

जन्माष्टमी पर जलाएं दीपक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को खासा उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन पूजा के दौरान दीपक जलाना शुभ होता है। इसके साथ ही, मुख्य द्वार पर भी दीपक को जलाना फलदायी माना जाता है।

घर के मेन गेट पर जलाएं दीपक

जन्माष्टमी के मौके पर घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी।

भगवान कृष्ण बरसाएंगे कृपा

सरसों के तेल का दीपक मुख्य द्वार पर शाम के समय जलाया जा सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण कृपा बरसाते हैं।

घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

दीपक की ज्योति का प्रकाश सकारात्मकता बढ़ाने का काम करता है। जिन लोगों के घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है उन्हें मेन गेट पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

घर का वातावरण होगा शुद्ध

जन्माष्टमी के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। वातावरण में मौजूद नेगेटिविटी नष्ट हो जाती है।

पारिवारिक रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

कुछ लोगों के परिवार में हमेशा कलह का माहौल रहता है। ऐसे लोग जन्माष्टमी के दिन घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

सुख-समृद्धि बढ़ेगी

दीपक जलाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति को पैसों से जुड़ी किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि जन्माष्टमी के दिन दीपक जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विवाह के लिए कौन सी पूजा शक्तिशाली है?