हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। इस वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाने से जीवन की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अगर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो पीपल के पेड़ की पूजा करें। ज्योतिष के जानकार पीपल की जड़ में दीपक जलाने की सलाह भी देते हैं।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्ट कम हो जाते हैं।
शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
घर की नकारात्मकता को नष्ट करना चाहते हैं तो पीपल की पूजा करना शुरू कर दें। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के ऊपर भी नेगेटिविटी हावी नहीं होती है।
पीपल की जड़ में दीपक जलाने से धन की देवी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।
जिनका मन भटकता है उन्हें पीपल की जड़ में दीपक जलाना चाहिए। दरअसल, पीपल के पास जाने से मन को शांत करने में मदद मिलती है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि पीपल के किस उपाय को अपनाने से किस्मत चमक सकती है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ