जौ के इन उपायों से होती है धन की बारिश


By Amrendra Kumar Yadav27, Jun 2024 06:39 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र का महत्व

ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इसमें बताए गए नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

ज्योतिष उपायों से दूर होती हैं समस्याएं

कई बार लोग बहुत सारी परेशानियों से घिर जाते हैं। इसका कारण ग्रह दोष भी हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में जौ से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जौ को करें स्वच्छ जलराशि में प्रवाहित

कार्यों में बार-बार असफल हो रहे हैं तो इसका कारण राहु का बुरा प्रभाव हो सकता है। इससे बचने के लिए जौ, तिल, तांबा, दूर्वा, कोयला, नारियल, कच्चा दूध स्वच्छ जलराशि में प्रवाहित करें।

राहु का नकारात्मक प्रभाव होता है दूर

यह उपाय करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के भी अवसर प्राप्त होंगे।

जौ का दान करें

ज्योतिष शास्त्र में जौ का दान बहुत शुुभ माना गया है। इसका दान करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

मिलता है आर्थिक लाभ

वहीं, जरूरतमंद लोगों को जौ का दान करने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है। इसके साथ ही धन संबंधी शिकायतें दूर होती हैं।

जौ से करें हवन

जौ का हवन करने से जीवन में सुख-शांति आती है और परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है। यह उपाय पूर्णिमा या अमावस्या के दिन करना चाहिए।

कर्ज से मिलेगा छुटकारा

वहीं, अगर कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए सोते समय एक लाल कपड़े में एक मुट्ठी जौ बांधकर सिराहने रखें और सुबह होने पर इसे पशुओं को खिला दें।

जौ से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

जुलाई की शुरुआत में अमीर बनेंगे 3 राशि वाले, न्याय के देवता करेंगे खेल