बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख अपनी फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं।
शाह रुख खान की जवान इस साल की दूसरी फिल्म है, जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर की पठान सुपरहिट रही थी।
पठान के बाद अब किंग खान की अपकमिंग फिल्म जवान का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। सोशल मीडिया पर जवान अभी से ही सुर्खियों में बनी हुई है।
शाह रुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच दिया है। जहां कुछ महीनों पहले शाह रुख की फिल्म पठान ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े अब जवान दुनिया में इतिहास रचने जा रही हैं।
बता दें कि शाह रुख की अपकमिंग फिल्म जवान दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन यानी जर्मनी के लियोनबर्ग में स्थायी आईमैक्स स्क्रीन ट्रम्पलास्ट पर रिलीज होगी।
जवान फिल्म इसलिए इतिहास रचने जा रही है क्योंकि शाह रुख खान की फिल्म भारत की ये पहली फिल्म है, जिसको इस स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।
एक्टर की इस फिल्म ने साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। जवान में नयनतारा के आलवा दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
दुनियाभर में किंग खान के चाहने वाले को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में बता दें कि फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।