7 सितंबर को लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में ‘जवान’ फिल्म रिलीज की गयी। इस फिल्म को लेकर अब लोगों के रिएक्शन और रिव्यु भी आने शुरु हो गए है।
शाहरुख खान का स्टारडम फिर एक बार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पठान के बाद अब जवान के लिए भी लोगों की उत्सुकता एक अलग ही लेवल पर है।
एसआरके स्टारर जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मूवी के ट्रेलर में एसआरके के एक्शन सीक्वेंस ने भी लोगों को काफी इंप्रेस किया था।
एटली द्वारा निर्देशित जवान को लोगों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है। मूवी में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण भी है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम पुराने रिकॉर्ड्स धवस्त कर दिए थे। जवान ने इसी साल आई शाहरुख खान की पठान को एडवांस बुकिंग में साढ़े पांच लाख से ज्यादा टिकट बेचते हुए पीछे छोड़ दिया था।
जवान फिल्म को लेकर फिल्म मेकर्स ने सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया में भी प्रमोशन को काफी महत्व दिया था। साउथ सिनेमा के फैंस भी विजय सेतुपति और शाहरुख को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल के अनुसार 1970 से लेकर अब तक बॉलीवुड ने ऐसी कोई मासी फिल्म नहीं देखी है। सुमित ने इस फिल्म को अपने एक पोस्ट में विशाल ब्लॉकबस्टर बताया हैं।
फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे है। कई फैंस ने तो इस फिल्म को शाहरुख खान के करियर की बेस्ट फिल्म बताया है।