सितंबर महीने में कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इतना ही नहीं, फैंस इनका इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं।
शाहरुख की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सालार' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।
मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में कोरोना काल के योद्धाओं को दिखाया गया है। यह फिल्म भी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कंगना रनौत बीते लंबे समय से 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पंगा गर्ल के फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।
कंगना रनौत बीते लंबे समय से 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पंगा गर्ल के फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।
यशराज फिल्म्स की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर अहम रोल की भूमिका में हैं।
फिल्म 'जाने जान' के जरिए करीना कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें एक्टर किन्नर का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को आप 7 सितंबर को जी5 पर देख पाएंगे।