सालभर में दो 500 करोड़ की फिल्में देने वाले पहले स्टार बने शाहरुख


By Prakhar Pandey15, Sep 2023 02:16 PMnaidunia.com

शाहरुख खान

जहां सालों साल सितारों की एक फिल्म सुपर हिट नहीं हो पाती है। बॉलीवुड के बादशाह ने साल में दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।

एक साल दो फिल्में

जनवरी में आई पठान और सितंबर में आई जवान से शाहरुख ने 2023 में जोरदार वापसी की है। एक साल में किसी भी सितारे के लिए दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देना छोटी बात नही है।

पठान

26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कारोबार किया था। फिल्म में शाहरुख ने एक जासूस का किरदार निभाया था।

कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर पठान ने रिकॉर्ड 543.05 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा ओवरसीज इस फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

कलेक्शन

जवान

7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जवान ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड पर 129.6 करोड़ का बिजनेस किया था।

कमाई

जवान ने सिर्फ 7 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच वर्ल्ड वाइड 660.03 करोड़ का बिजनेस किया है। जवान ने सिर्फ भारत में 327 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

500 करोड़

शाहरुख बॉलीवुड में इकलौते ऐसे स्टार है, जिनकी लगातार 2 फिल्में पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 

अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान दिवाली पर रिलीज हो रही टाइगर 3 में कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं राजकुमार हिरानी के साथ डंकी फिल्म का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Box Office Collection: 100 फीसदी हैं इन डायरेक्टर्स का सक्सेस रेट