गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को धुआं कर दिया है। आइए जानते हैं इस साल आने वाली कौन-सी ऐसी फिल्में हैं जो गदर 2 के रिकॉर्ड को टक्कर दे सकती हैं।
11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गदर 2 को देखने के लिए लोगों में अलग ही क्रेज देखा गया। फिल्म ने महज 3 दिन में ही अपने बजट की रिकवरी कर ली।
फिल्म जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उस हिसाब से यह पहले ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। तारा सिंह की इस फिल्म 300 करोड़ के कलेक्शन से सिर्फ चंद दूर ही रह गई हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक 11 अगस्त को शुक्रवार के दिन गदर 2 ने 40.10 करोड़, शनिवार को 43.08, रविवार के दिन 51.70, सोमवार के दिन 38.70 और मंगलवार को आजादी दिवस के दिन 55.40 करोड़ की कमाई की है।
7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जवान भी गदर 2 के रिकॉर्ड को टक्कर दे सकती है। इससे पहले शाहरुख खान स्टारर पठान भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर चुकी है।
28 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही प्रभास स्टारर सालार को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 का निर्देशन कर चुके प्रशांत नील ही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे है।
वाईआरएफ की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइज टाइगर का तीसरा पार्ट भी 10 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाला है। सलमान खान स्टारर टाइगर 3 भी गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसे लेकर लोगों में पहले से ही काफी क्रेज है। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।