साउथ फिल्मों और उनके स्टार्स का आप दायरा बढ़ता जा रहा है। पहले वो साउथ में ही सुर्खियों में रहते थे, लेकिन अब हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किए जाने लगे हैं।
आइए आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उन फिल्मों की बात करेंगे जिनके सीक्कल का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचाने वाली हैं।
अल्लू अर्जून की फिल्म पुष्पा साउथ ही नहीं हिंदी में भी काफी देखीं गई थी। अब लोगों को इसके पार्ट 2 का इंतजार हैं।
इस फिल्म ने इस साल बड़े-बड़े अवार्ड अपने नाम किए है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। आरआरआर 2 भी जल्द ही फैंस को बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की स्टोरी लोगों को काफी हद तक अच्छी लगी थी। अब दर्शक इसके पार्ट 2 को इंतजार कर रहे हैं।
साउथ स्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का लोगों को न जानें कब से इंतजार हैं। इस फिल्म में रकुल और काजल अग्रवाल भी होंगी।
इस साउथ फिल्म का लोगों को हद से ज्यादा इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैथी 2 साल 2024 में रिलीज होगी।
इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया था। अब फैंस में जय भीम के पार्ट 2 का इंतजार देखा जा रहा हैं।