सोच बदलने के लिए फॉलो करें जया किशोरी की 5 बातें


By Sahil05, Aug 2024 05:52 PMnaidunia.com

जया किशोरी के विचार

कथावाचक जया किशोरी के विचार लोगों को खासा ध्यान आकर्षित करते हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उनकी बातों पर अमल किया जा सकता है।

सफल इंसान कौन है?

जया किशोरी का कहना है कि हमेशा सफलता हासिल करने वाला इंसान सफल नहीं होता है। उस इंसान को सफल माना जाता है, जो गिरने के बाद दोबारा उठने की हिम्मत रखता है।

फेलियर से सीखना

जया किशोरी का कहना है कि सफल इंसान वो ही होता है, जो अपनी असफलताओं का कारण पता लगाकर उनसे कुछ सीखने की कोशिश करता है।

शॉर्टकट नहीं है सही

कथावाचक जया किशोरी अक्सर कहती हैं कि शॉर्ट कट का रास्ता लंबे समय के लिए सही नहीं होता है। शॉर्टकट अपनाने से व्यक्ति को बाद में नुकसान झेलना पड़ता है।

मेहनत का मिलता है फायदा

ऐसा कहा जाता है कि मेहनत से हासिल की गई सफलता लंबे समय तक साथ रहती है। इसके साथ ही, मेहनत से हासिल की गई सफलता की व्यक्ति खुद भी इज्जत करता है।

आय का सोर्स न बताएं

व्यक्ति को अपनी आमदनी का सोर्स दूसरों को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

घर की बातों को शेयर न करें

इंसान को अपने घर की बातों को कभी भी दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति का सभी के बीच में अपमान भी हो सकता है।

योजना शेयर न करें

जया किशोरी की मानें तो दूसरों को अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी नहीं बताना चाहिए। इससे आपको उस कार्य के पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां हमने जाना कि जया किशोरी के किन विचारों को फॉलो करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खूबसूरत गुलाबी होंठों के लिए करें ये घरेलू नुस्खे