लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करेंगे ये 6 जूस


By Prakhar Pandey15, Aug 2023 04:42 PMnaidunia.com

डिटॉक्स

बॉडी के साथ-साथ लिवर को डिटॉक्स रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 6 नेचुरल जूस के बारे में जो आपके लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद मददगार साबित होंगे।

लिवर

लिवर शरीर का अभिन्न अंग होता है। लिवर शरीर में आपके रक्त में मौजूद पोषक तत्वों और रसायनों को तोड़ता है। लिवर बॉडी के अधिकांश केमिकल को कंट्रोल करने का काम करता हैं।

नींबू का रस

नींबू का रस लिवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर करने में सहायक होता है। नींबू में मिलने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट आपके लिवर को डिटॉक्स करता हैं।

हल्दी का रस

हल्दी अपने करक्यूमिन गुण के लिए भी जानी जाती है। लिवर की सूजन को कम करने और डैमेज से बचाने में हल्दी का जूस बेहद फायदेमंद होता है।

क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी जूस लिवर को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ लिवर के डैमेज को रोकने में बहुत सहायक होता है। क्रैनबेरी में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व लिवर की सूजन को कम करने का भी काम करता हैं।

अंगूर का जूस

अंगूर का जूस भी लिवर को डिटॉक्स करने में बेहद सहायक होता है। अंगूर का जूस लिवर एंजाइम की सक्रियता को बढ़ा,लिवर को हेल्दी बनाने में मददगार होता है।

पुदीने का जूस

पुदीने का जूस भी लिवर फंक्शन को ठीक करने में बेहद मददगार होता है। पुदीने के पत्तों में मिलने वाला मेन्थॉल लिवर को डिटॉक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं।

चुकंदर का जूस

चुकंदर के जूस में बीटाइन, नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। चुकंदर अपने लिवर क्लींजिंग और डिटॉक्सिफिकेशन के गुणों के लिए जाना जाता हैं। इसके सेवन से लिवर स्वस्थ रहता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चक्र फूल का पानी रात में सोने से पहले पिएं, पाएंगे कई फायदे