अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
आजकल बेहद कम उम्र में भी लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। शरीर में असंतुलित सोडियम और पोटेशियम की कमी से यह समस्या होती है।
हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। 30 साल की उम्र के बाद सभी को अपना बीपी नियमित चेक करते रहना चाहिए।
मानसिक तनाव के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए योग और ध्यान की प्रैक्टिस करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जंक फूड के सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में जब वसा की मात्रा बढ़ती है तो इससे भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
हाई बीपी होने पर नमक का सेवन कम करने के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करना जरूरी होता है। सिर्फ नमक बंद करने से अधिक फायदा नहीं होगा।
अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स आदि का सेवन ज्यादा करें। फाइबर फूड्स का सेवन फायदा पहुंचाता है।