एक मुट्ठी मखाना रोज खाएं, दूर होगी ये समस्याएं


By Sandeep Chourey31, Aug 2023 02:54 PMnaidunia.com

मखाना में पोषक तत्व

मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मखाना में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

रोज कितना मखाना खाएं

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर रोज कितना मखाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यहां जानें डायटिशियन की राय -

मखाना में फाइबर

डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, एक सामान्य व्यक्ति को रोज करीब 1 मुट्ठी मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

मखाने में सोडियम और सैचुरेटेड फैट कम होता है और फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

टेस्टोस्टेरोन लेवल

मखाने में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। पुरुषों के सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। टेस्टोस्टेरोन लेवल को नियंत्रित रखता है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। यदि आप रोजाना जिम जाते हैं तो मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए।

तनाव से राहत

मानसिक तनाव को दूर करने में भी मखाना लाभकारी होता है। रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध और 1 मुट्ठी मखाने का सेवन करना चाहिए।

सुबह उठते 1 मिनट तक देखें सूर्य की रोशनी, मिलेंगे ये लाभ