हेयर फॉल रोकने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय


By Sahil27, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

हेयर फॉल की समस्या

बाल झड़ने की समस्या का सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हेयर फॉल का संबंध ग्रहों की स्थिति से भी होता है।

ग्रहों से संबंध

प्रसिद्ध ज्योतिषी परदुमन सूरी ने बताया है कि बालों के झड़ने के लिए कौन सा ग्रह जिम्मेदार होता है। इतना ही नहीं, इसके लिए कुछ आसान उपाय भी उन्होंने बताए हैं। 

बालों को रिप्रेजेंट करता है शनि

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शनि ग्रह शरीर के सभी बालों को रिप्रेजेंट करता है। यदि हेयर फॉल की समस्या हो रही है तो कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करना होगा।

जिंदगी में डिसिप्लिन अपनाएं

शनि को मजबूत करने के लिए जिंदगी में डिसिप्लिन अपनाएं। सुबह उठकर वॉक पर जाएं और सभी कार्यों को समय पर करने से भी शनि बैलेंस होता है।

बिस्तर को खुद उठाएं

रात को सोने के बाद सुबह के समय अपने बिस्तर को खुद समेटकर रखें। ऐसा करने से भी शनि ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

आटे में सरसों का तेल मिलाएं

शनिवार के दिन आटे में सरसों का तेल मिलाकर उसकी रोटियां बनाएं। इस उपाय को हर शनिवार करने का फायदा आपको देखने को मिलेगा।

शनि होगा मजबूत

इन 3 उपायों को अपनाने से शनि ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत हो जाएगी। बशर्ते उपरोक्त उपाय नियमित तौर पर करने पड़ेंगे।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

बालों के झड़ने की पीछे शनि की कमजोर स्थिति जिम्मेदार है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 साल बाद लाल ग्रह का रूचक राजयोग से अमीर बनेंगे 3 राशि वाले