नई गाड़ी खरीदना कहीं न कहीं हर किसी का सपना होता है। आज हम आपको बताएंगे ज्योतिष के अनुसार वाहन खरीदने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु के नियमों का पालन करने से नए वाहन खरीदने के बाद हमेशा शुभ फल मिलते है। वास्तु उपायों का पालन करने से सकारात्मकता आती हैं।
किसी भी महीना के पूर्णिमा तिथि के 10 दिन पहले या 10 दिन बाद किसी भी शुभ दिन खरीद सकते है। नई गाड़ी को किसी शुभ दिन में ही खरीदना चाहिए।
पूर्णिमा के 11वें दिन और 15वें दिन नया वाहन खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन नई गाड़ी नहीं खरीदनी चाहिए।
वाहन खरीदने से पहले पार्किंग का सही स्थान चुनें। व्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह में योगदान देता हैं। नई गाड़ी को किसी नेगेटिव जगह पर खड़ी करने से उसमें नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है।
सिल्वर, व्हाइट और अन्य लाइट कलर की गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। यह रंग पॉजिटिविटी और पवित्रता से जुड़ा हुआ होता है।
गाड़ी को उत्तर-पश्चिम दिशा में खड़ी करने की सलाह दे जाती है। माना जाता हैं कि इस दिशा में गाड़ी खड़ी करने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
घर की तरह वाहन को भी साफ सुथरा रखने से नेगेटिव एनर्जी आपकी गाड़ी से दूर रहती है। अपनी गाड़ी के इंटीरियर का भी अच्छे से रखरखाव करिए। गाड़ी के अंदर बिना मतलब के सामान रखने से बचें।