धन की चाहत सभी को होती है और लोग इसके लिए प्रयास भी करते हैं, हालंकि कई बार लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
वहीं धन की कमी होने से लोगों के काम बिगड़ने लगते हैं, ऐसे में कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
अगर आर्थिक रूप से तंगी का सामना कर रहे हैं तो किसी से कर्ज या उधार लेने की बजाय कमाई के अन्य स्रोत बनाएं, इससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
धन की तंगी से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और फिर जल देकर लक्ष्मी मंत्र की एक माला जाप करें।
वहीं शीघ्र लाभ के लिए पीपल के पेड़ पर सफेद झंडा बांध सकते हैं, यह उपाय करने से शीघ्र ही धन प्राप्ति होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
धन लाभ के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है, इसके साथ ही रात में देर तक जागने से बचें। जब आप जल्दी उठेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और सारे काम पूरे कर पाएंगे।
वहीं धन लाभ के लिए घर की तिजोरी में हल्दी की 3 गांठे और मिश्री रखें, यह उपाय करने से धन लाभ होता है।
धन प्राप्ति के लिए धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें और ' ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जाप करें।
धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com