आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में हर कोई बढ़ते वर्कलोड से परेशान है और इस वजह से लोग तनाव का शिकार होते हैं।
तनाव और वर्कलोतड की वजह से कुछ लोग बात-बात पर गुस्सा होने लगते हैं। हालांकि ऐसा ज्योतिष कारणों से भी हो सकता है।
ऐसे में अगर आपको भी बात-बात पर गुस्सा आता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए ये ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं।
गुस्से पर काबू पाने के लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। रोजाना यह उपाय करने से गुस्से पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।
वहीं गुस्सा शांत करने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और साथ में हनुमान जी की भी पूजा करें। ऐसा करने से मंगल ग्रह शांत होते हैं।
चंदन शांत गुण वाला माना जाता है। ऐसे में रोज पूजा करने के बाद चंदन का तिलक अवश्य लगाएं। चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है और राहु दोष से भी छुटकारा मिलता है।
कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति गुस्सैल हो जाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए चांदी की अंगूठी पहनें।
कपड़ों का रंग भी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालता है। ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन शांत रहता है और गुस्से पर काबू होता है।
गुस्से पर काबू पाने के लिए इन टिप्स का पालन किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM