वास्तु का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में चीजों को रखने के नियम और दिशा बताई गईं हैं, जिसका पालन करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
बहुत सारे लोगों के घर में मटका होता है, वास्तु में इससे जुड़े भी नियम बताए गए हैं। ऐसे में जानेंगे कि मटके को किस दिशा में रखना चाहिए?
मटका रखने की सबसे उचित दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण मानी गई है। इस दिशा में मटका रखने से स्वास्थ्य लाभ होता है।
सही दिशा में मटका रखने से करियर में ग्रोथ होती है। इसके साथ ही बच्चों का भौतिक विकास भी तेजी से होता है।
वहीं, मटके को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इसे हमेशा ढककर रखें और ढकने के लिए मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करें।
ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसे घर में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
मटका कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें पानी भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मटका या सुराही में पानी भरकर रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
मटके से जुड़े इन नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM