कुंडली में शुक्र होगा मजबूत, बस करने होंगे ये 5 उपाय


By Sahil16, Sep 2023 10:37 AMnaidunia.com

शुक्र ग्रह

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के मजबूत होने से समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

कमजोर शुक्र ग्रह

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होने से व्यक्ति की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, ऐसे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।

शुक्र मजबूत करने के उपाय

कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के काफी तरीके होते हैं। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी कमजोर शुक्र से निजात पा सकते हैं।

भोजन में खाएं ये चीजें

अगर आप शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो भोजन में दूध, घी, चावल और चीनी जरूर खाएं। इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

दान करना

शुक्र को मजबूत करने के लिए आप कुछ चीजों का दान भी कर सकते हैं। विशेषकर सफेद चीजों का दान करना ज्यादा शुभ माना जाता है।

दान करना

शुक्र को मजबूत करने के लिए आप कुछ चीजों का दान भी कर सकते हैं। विशेषकर सफेद चीजों का दान करना ज्यादा शुभ माना जाता है।

गरीबों को खिलाएं खाना

कमजोर शुक्र को मजबूत बनाने के लिए गरीबों को खाना खिलाना भी सही रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन गाय को घी और गुड़ वाली रोटी भी खिला सकते हैं।

व्रत रखें

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के व्रत भी रख सकते हैं। शुक्र मजबूत करने के लिए 21 या 31 व्रत रखने चाहिए।

महिलाओं का करें सम्मान

ज्योतिष के मुताबिक, जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर है, उन्हें विशेषकर महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इसकी मदद से भी शुक्र को मजबूत बनाया जा सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मिश्री के अचूक टोटके से होगी बरकत