घर की किस दिशा में पैसा रखना होता है अशुभ? जानें


By Sahil16, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। पैसों को रखने की जगह को लेकर भी वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। इन्हें फॉलो न करने से नुकसान होता है।

किस दिशा में रखें पैसे?

ज्यादातर लोगों के हाथ में पैसा नहीं रुकता है। वास्तु के मुताबिक, धन रखने की जगह भी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कि किस दिशा मे पैसे रखने चाहिए।

पैसों के लिए अशुभ दिशा

वास्तु में उल्लेख है कि घर का आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा धन रखने के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं है। इस दिशा में पैसे रखने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

खर्चों में होगी बढ़ोतरी

वास्तु की मानें तो इस दिशा में पैसे रखने से खर्चों में बढ़ोतरी हो जाती है। बढ़ते खर्चों के चलते व्यक्ति का मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है।

सुख-चैन होता है कम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा में धन रखने से घर का सुख-चैन भी छिन जाता है। गौर करने की बात है कि घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए इस दिशा में धन नहीं रखना चाहिए।

सुख-चैन होता है कम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा में धन रखने से घर का सुख-चैन भी छिन जाता है। गौर करने की बात है कि घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए इस दिशा में धन नहीं रखना चाहिए।

कर्ज बढ़ने की संभावना

आग्नेय कोण में पैसे रखने वालों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, इनके ऊपर कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता रहता है।

पश्चिम दिशा भी अशुभ

वास्तु शास्त्र में धन रखने के लिए पश्चिम दिशा को भी अशुभ माना गया है। इस दिशा में धन संग्रह करने से पैसों की किल्लत बढ़ जाती है।

धन प्राप्ति में परेशानी

पश्चिम दिशा में पैसे रखने वालों को धन कमाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, इस दिशा में आभूषण रखने से भी नुकसान होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जब अचानक दिखने लगें ये संकेत, समझिये धन की होगी बारिश