हर कोई सच्चे पार्टनर की तलाश करता है। कुछ लोगों का प्यार सच्चा होता है, लेकिन उन्हें पार्टनर की तरफ से बदले में उतना प्यार नहीं मिल पाता है।
ज्योतिष से लेकर वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके सच्चे प्यार की तलाश खत्म हो जाएगी।
जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने से लव लाइफ में खुशियां बढ़ जाती है। ग्रह शांति के लिए आप घर पर पूजा भी जरूर कराएं।
उपाय वास्तु के अनुसार, घर में लव बर्ड्स का एक जोड़ा रखना चाहिए। प्रेम में ताजगी बरकरार रखने के लिए घर की पूर्व दिशा में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
प्रेम सफल होने की इच्छा रखने वाले लोगों को भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी और पान अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से प्यार का रिश्ता भी मजबूत होता है।
प्यार की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तीन महीने तक आराधना करें। बता दें कि इस पूजा को शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन से शुरू करना शुभ होता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो प्यार को सफल बनाने के लिए लड़के पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका प्रेम सफल हो सकता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्यार को सफल बनाने के लिए आपको नियमित ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने का सकारात्मक असर आपको देखने को मिलेगा।