ज्योतिष शास्त्र में रिलेशनशिप की खुशियां बरकरार रखने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
लव लाइफ से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें। ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से पति-पत्नी का आपसी प्रेम भी बढ़ता है।
रिलेशनशिप में सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो ‘ऊँ द्राम द्रीम शुक्राय नम’ का जाप करें। माना जाता है कि यह मंत्र वैवाहिक जीवन में शांति को आकर्षित करता है।
शाम के समय बेडरूम में घी का दीपक जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े समाप्त हो जाते हैं।
लव लाइफ को खुशियों से भरने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इससे मैरिड लाइफ की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कुंडली में राहु-केतु की अशुभ स्थिति के कारण भी मैरिड लाइफ खराब हो जाती है। ऐसे में इन ग्रहों को शांत करने के लिए उपाय अपनाएं।
रिश्तों में आपसी समझ बढ़ाना चाहते हैं तो चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करने से भी लव लाइफ में खुशियां बढ़ती है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
यहां हमने जाना कि किन उपाय को अपनाने से लव लाइफ में प्रेम बढ़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ