कुंडली में काल सर्प दोष होने पर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है काल सर्प दोष को दूर करने के उपायों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति की कुंडली में दब राहू और केतु की स्थिति आमने सामने की होती है और कोई दूसरा ग्रह ऐसी स्थिति में नहीं होता तो काल सर्प दोष का योग बनता है।
जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है वह अक्सर सपने में मृत शरीर को देखता है। कई लोगों को तो यह भी दिखाई देता था कि कोई उनको मारने की कोशिश कर रहा है।
अगर आफ काल सर्प दोष से छुटकारा पाना चाहते है तो घर में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का नियमित रूप से 108 बार जाप करना शुरु कर दें।
मोर पंख धारण किए श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा को घर में रखना चाहिए और रोज उनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष दूर होता है।
कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन हर रोज महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। रोजाना 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी कालसर्प दोष दूर होता है।
कुलदेवता की सच्चे मन से पूजा करने से भी कालसर्प दोष में आराम मिलता है। प्रतिदिन सच्चे मन, श्रद्धा और आस्था रखने से इस दोष से मुक्ति मिल सकती है।
काल सर्प दोष से परेशान इंसान को घर या मंदिर के शिवलिंग पर रोजाना अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष में आराम में मिलता हैं।